logo

महिला पुलिस कर्मी के साथ वर्दी में अश्लील हरकत कर रहे थे पुलिस कर्मी, 2 अफसरों पर गुमला SP ने लिया ये एक्शन 

GUMLA0222.jpg

रांची/गुमला 
गुमला में पुलिस कर्मी को महिला पुलिस कर्मी के साथ अश्लील हरकत करना और फिर उसका फोटो वायरल होना, दोनों पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने इस हरकत के बाद दो आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और आगे जांच के आदेश जारी किये हैं। ये दोनों क्रमश:  गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह हैं, जिनपर कार्रवाई हुई है। हालांकि सवाल ये भी उठ रहे हैं कि वायरल फोटो असली है या AI जेनेरेटेड।  

ये है पूरा मामला 

खबरों में कहा गया है कि इंस्पेक्टर का एक रंगरलियां मनाते हुए फोटो सोशल मिडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। तस्वीर में में इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मी को पकड़ रखा है। सबसे खास बात यह है कि इंस्पेक्टर साहब और महिला पुलिसकर्मी दोनों ने वर्दी की मर्यादा को अमर्यादित कर दिया। इस मामले के बाद एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


 

Tags - Police personnel obscene acts female colleague Gumla SP action